दिल्ली के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन
Updated at : 09 Sep 2019 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : दुर्गापूजा और दीवाली जैसे त्योहार पर घर लौटने वाले परदेसियों के लिए रेलवे की आेर राहत देने वाली खबर है. त्योहारी मौसम में रेल यात्रा आसान बनाने के लिए रेलवे भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलायेगी. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. दरअसल, त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा […]
विज्ञापन
भागलपुर : दुर्गापूजा और दीवाली जैसे त्योहार पर घर लौटने वाले परदेसियों के लिए रेलवे की आेर राहत देने वाली खबर है. त्योहारी मौसम में रेल यात्रा आसान बनाने के लिए रेलवे भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलायेगी. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. दरअसल, त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, रिजर्वेशन टिकट मिलना और भी ज्यादा मुश्किल हो रहा है.
दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग चल रहा है. ट्रेनों में वेटिंग की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. इस परिस्थिति से निबटने के लिए रेल अधिकारियों ने स्पेशल ट्रेन जैसा विकल्प दिया है. इस ट्रेन के मार्फत आनंद विहार से भागलपुर के बीच का सफर करीब 17 घंटे में पूरी होगी.
भागलपुर-किऊल के बीच ठहराव नहीं: भागलपुर से किऊल के बीच अभी इस ट्रेन को कोई ठहराव नहीं दिया गया है. लेकिन, बताया जा रहा है कि पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने के सप्ताह भर पहले जमालपुर में इसका ठहराव दिया जायेगा.
भागलपुर से हर शुक्रवार चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन: भागलपुर से चार अक्तूबर से एक नवंबर तक हर शुक्रवार को शाम 5:25 बजे चलेगी और यह शनिवार को दाेपहर 2:10 बजे के करीब आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से तीन से 31 अक्तूबर तक हर गुरुवार की शाम 6:35 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:45 बजे के करीब भागलपुर पहुंचेगी.
18 डिब्बों वाला रैक एलएचबी का होगा
भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल का रैक एलएचबी का होगा. यह 18 डिब्बों का होगा, जिसमें स्लीपर, एसी, साधारण कोच, ब्रेक भान और गार्ड कोच मौजूद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




