अहियापुर में चाकू दिखा लाइनमैन से बाइक लूटी

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के फतेहपुर के पास फोरलेन एनएच 77 पर गुरुवार की रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने चाकू दिखा कर लाइनमैन की बाइक लूट ली. लाइनमैन दीपक कुमार हथौड़ी के चौमुख का रहने वाला है. वह ड्यूटी के बाद घर जा रहा था. घटना के बाबत लाइन मैन ने तीनों अपराधियाें के विरुद्ध […]
मुजफ्फरपुर : अहियापुर के फतेहपुर के पास फोरलेन एनएच 77 पर गुरुवार की रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने चाकू दिखा कर लाइनमैन की बाइक लूट ली. लाइनमैन दीपक कुमार हथौड़ी के चौमुख का रहने वाला है. वह ड्यूटी के बाद घर जा रहा था. घटना के बाबत लाइन मैन ने तीनों अपराधियाें के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
एसकेएमसीएच पावर सब-स्टेशन में लाइन मैन के पद पर ड्यूटी करता है. गुरुवार की रात सवा दस बजे के करीब छुट्टी के बाद बाइक से घर जा रहा था. जैसे ही फोरजेन से फतेहपुर गांव के पास पहुंचा. काला रंग की पल्सर पर सवार तीन अपराधी ओवरटेक कर बाइक रोक दिया. पैर से मार कर बाइक गिरा दिया. बाइक से गिरते ही दो अपराधी चाकू सटा दिया. इसके बाद बाइक लूट की पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गये. थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




