टॉर्च, रस्सी व लाठी खरीदेंगे तब पकड़े जायेंगे आवारा पशु
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सड़कों पर घूमने वाली गाय की पटखनी से मझौलिया में हुई महिला की मौत के बाद निगम प्रशासन ने आनन-फानन में आवारा पशुओं की धर-पकड़ के लिए कर्मियों की एक टीम गठित कर दी. लेकिन निगम के पास आवश्यक सामान ही नहीं है. अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने शनिवार को पत्र जारी […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सड़कों पर घूमने वाली गाय की पटखनी से मझौलिया में हुई महिला की मौत के बाद निगम प्रशासन ने आनन-फानन में आवारा पशुओं की धर-पकड़ के लिए कर्मियों की एक टीम गठित कर दी. लेकिन निगम के पास आवश्यक सामान ही नहीं है.
अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने शनिवार को पत्र जारी कर कोषपाल को आठ लाठी के साथ टॉर्च व रस्सी की खरीदारी करने का निर्देश दिया. ताकि दिन के साथ रात्रि में भी गठित टीम में शामिल कर्मी सड़कों पर घूमने वाले पशुअों को पकड़ कर गोशाला के हवाले कर सके.
इधर, सांड को पकड़ने के लिए पटना नगर निगम से नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा के निर्देश पर दो काऊ कैचर, मुजफ्फरपुर भेजा है. शनिवार की देर शाम दोनाें काऊ कैचर निगम पहुंच गया. अपर नगर आयुक्त ने बताया कि रविवार से पूरे शहर में अभियान चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










