बीआरएबीयू सात कॉलेजों में खोलेगा साइबर कैफे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय छात्रों को सस्ते दर पर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों में साइबर कैफे खोलेगा. इसके लिए चार जिलों में अभी सात कॉलेजों का चयन कर लिया गया है. यहां अंगीभूत कॉलेजों के साथ ही संबद्ध कॉलेज के छात्र भी सब्सिडाइज्ड दर पर इंटरनेट का उपयोग कर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय छात्रों को सस्ते दर पर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों में साइबर कैफे खोलेगा. इसके लिए चार जिलों में अभी सात कॉलेजों का चयन कर लिया गया है. यहां अंगीभूत कॉलेजों के साथ ही संबद्ध कॉलेज के छात्र भी सब्सिडाइज्ड दर पर इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे.
साइबर कैफे का संचालन संबंधित कॉलेज के प्राचार्य की देखरेख में किया जायेगा. कुलपति डॉ राजेश सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद छात्र-छात्राओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया.
विवि के कार्यक्षेत्र वाले सभी जिलों में मुख्यालय पर स्थित कॉलेजों में साइबर कैफे खोला जायेगा. मुजफ्फरपुर के साथ ही बेतिया, मोतिहारी व सीतामढ़ी में सात कॉलेजों का चयन अभी किया गया है. साइबर कैफे की सुविधा का लाभ कॉलेजों के साथ ही पीजी विभागों के छात्र भी ले सकेंगे. विवि के अधिकारियों का कहना है कि हर महीने साइबर का उपयोग कितने छात्र-छात्राओं ने किया, इसकी रिपोर्ट संबंधित कॉलेज के प्राचार्य विश्वविद्यालयको भेजेंगे. इसके आधार पर ही विवि की ओर से कॉलेजों को भुगतान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










