फेसबुक पर युवती की तस्वीर लगा कर चैटिंग की शिकायत पर मां-बेटी को पीटा

मुजफ्फरपुर : फेसबुक पर युवती की तस्वीर डाल कर चैटिंग करने की शिकायत करने पर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला इलाके में मां, बेटी को आरोपितों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. पीड़ितों में बैंक कर्मी की पत्नी व उसकी मां शामिल है. शिकायत करने पहुंची पीड़िता थाना पर ही बेहोश हो […]
मुजफ्फरपुर : फेसबुक पर युवती की तस्वीर डाल कर चैटिंग करने की शिकायत करने पर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला इलाके में मां, बेटी को आरोपितों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. पीड़ितों में बैंक कर्मी की पत्नी व उसकी मां शामिल है. शिकायत करने पहुंची पीड़िता थाना पर ही बेहोश हो गयी.
पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. नगर थाना की पुलिस को दिये गये फर्द बयान में पीड़िता ने चार लोगों को आरोपित किया है. सदर थाना के एक गांव निवासी बैंक कर्मी की पत्नी ने बताया कि उसकी बहन की शादी होने वाली है. फिलहाल उसका रिंग सेरोमनी हो चुका है.
उसके रिश्तेदार की एक लड़की उसकी बहन की फोटो फर्जी फेसबुक पर बना कर एक युवक के साथ चैटिंग कर रही थी. जानकारी मिलने पर जब उसने विरोध जताया तो उक्त युवती ने उसे अपने घर पर बातचीत के लिए बुलाया. इसके बाद वह अपनी मां के साथ रिश्तेदार के घर पहुंची. इसी दौरान उक्त लड़की ने अपने भाई बहन के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










