ePaper

चमकी बुखार से आठ और बच्चों की मौत

Updated at : 25 Jun 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
चमकी बुखार से आठ और बच्चों की मौत

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर/पूर्णिया/मुंगेर/बेगूसराय : चमकी बुखार से सोमवार को मुजफ्फरपुर में तीन, बेगूसराय में दो और समस्तीपुर, पूर्णिया व मुंगेर में एक-एक बच्चे की मौत हो गयी. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाजरत तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया. इनमें शिवहर हरपुर की राज नंदनी, कमतौल की बेबी कुमारी व बोचहां का दिलशान हैं. समस्तीपुर में मुफस्सिल थाने […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर/पूर्णिया/मुंगेर/बेगूसराय : चमकी बुखार से सोमवार को मुजफ्फरपुर में तीन, बेगूसराय में दो और समस्तीपुर, पूर्णिया व मुंगेर में एक-एक बच्चे की मौत हो गयी.
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाजरत तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया. इनमें शिवहर हरपुर की राज नंदनी, कमतौल की बेबी कुमारी व बोचहां का दिलशान हैं. समस्तीपुर में मुफस्सिल थाने के कोरबद्धा निवासी विनोद सहनी की तीन वर्षीया पुत्री सोनी की मौत हो गयी. पूर्णिया के जलालगढ़ प्रखंड के मिश्रीनगर गांव के तूफानी मीर की लड़की आसना की जान चली गयी. वहीं, मुंगेर के जमालपुर में नगर पर्षद के वार्ड नंबर 34 के दास टोला फरीदपुर निवासी सियाराम दास के सात वर्षीय बेटे सतीश कुमार की जान चली गयी.
बेगूसराय के खोदावंदपुर थाने के दौलतपुर नवटोलिया निवासी महेश पासवान की छह वर्षीया नतनी सुहानी कुमारी और छौड़ाही प्रखंड के शेखा टोला गांव में रामबालक सहनी की सात वर्षीया बेटी रागिनी कुमारी की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन