ट्रैवल एजेंसी के संचालक को दुकान में घुसकर गोली मारी, हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 3:10 AM
मुजफ्फरपुर : डीएम आवास से सौ मीटर की दूरी पर इमलीचट्टी स्थित जिला परिषद मार्केट में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने ट्रेवल एजेंसी के संचालक निशांत ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्हें पेट में तीन व बांह में एक गोली लगी. घटना के बाद अपराधी […]
मुजफ्फरपुर : डीएम आवास से सौ मीटर की दूरी पर इमलीचट्टी स्थित जिला परिषद मार्केट में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने ट्रेवल एजेंसी के संचालक निशांत ठाकुर उर्फ सोनू ठाकुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. उन्हें पेट में तीन व बांह में एक गोली लगी. घटना के बाद अपराधी बस स्टैंड की ओर बाइक से भाग निकले. खून से लथपथ निशांत को पास के एक चाय दुकानदार ने ऑटो पर लाद कर बैरिया के मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










