युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को पीट कर किया जख्मी िया

मुजफ्फरपुर : रक्सौल से हावड़ा जानेवाली मिथिला एक्सप्रेस में भीड़ में एक युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी का प्रयास किया. युवती के भाई ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उसे प्लेटफॉर्म पर खींच कर पीटना शुरू कर दिया. वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने जब इसका विरोध किया, तो तीनों युवक भाग […]
मुजफ्फरपुर : रक्सौल से हावड़ा जानेवाली मिथिला एक्सप्रेस में भीड़ में एक युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी का प्रयास किया. युवती के भाई ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उसे प्लेटफॉर्म पर खींच कर पीटना शुरू कर दिया. वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने जब इसका विरोध किया, तो तीनों युवक भाग गये. इस बीच ट्रेन खुल गयी और युवती का भाई ट्रेन से रवाना हो गया. इस दौरान जीआरपी या आरपीएफ का कोई भी जवान नजर नहीं आया.
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर का रहने वाले एक युवक का स्लीपर का टिकट कंफर्म नहीं होने की वजह से कैंसिल हो गया था. वह जेनरल टिकट लेकर अपनी बहन के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद तीन युवक बार-बार उसकी बहन पर कमेंट कर रहे थे. ट्रेन के आने पर भीड़ का फायदा उठा कर तीनों युवकों ने उसकी बहन से छेड़छाड़ करने लगे. युवती के भाई ने जब इसका विरोध किया, तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इससे युवक के सिर पर गंभीर रूप से चोट आयी. वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने जब इसका विरोध किया, तो तीनों वहां से भाग गये. इस बीच ट्रेन खुल जाने की वजह से उसका इलाज नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










