मुजफ्फरपुर : सड़क हादसे में वैशाली के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Updated at : 01 Jun 2019 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सड़क हादसे में वैशाली के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर : जिले के कुढ़नी प्रखंड के फकुली में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच-77 पर हाइवा ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को शनिवार की अहले सुबह कुचल डाला. हादसे में चारों बाइक सवार की मौत हो गयी. चारों मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले के कुढ़नी प्रखंड के फकुली में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच-77 पर हाइवा ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को शनिवार की अहले सुबह कुचल डाला. हादसे में चारों बाइक सवार की मौत हो गयी. चारों मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है. चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और सभी वैशाली जिले के धरमपुर के एक ही परिवार के थे.

जानकारी क मुताबिक, वैशाली जिले के धरमपुर के एक ही परिवार के सिंघेश्वर महतो की पत्नी अपने दो पुत्रों विवेक कुमार, सुजय कुमार और राकेश नाम के बच्चे को लेकर एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच, जिले के कुढ़नी प्रखंड के फकुली में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच-77 पर सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चारों लोगों को कुचल डाला, जिससे चारो बाइक सवारों की मौत हो गयी. हादसा शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे की है.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फकुली ओपी प्रभारी आरके राकेश के मुताबिक, हादसे में दो पुरुष, एक महिला एवं एक बच्चे की मौत हुई है. बताया जाता है कि बाइक सवार चारो लोग तुर्की रजला में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के बाद एक ही बाइक से वैशाली स्थित अपने घर लौट रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन