बालिका गृह मामले में गवाही देने दिल्ली जा रही लड़की बीमार, मेडिकल में भर्ती

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान गवाही देने जा रही एक युवती बुधवार की रात बीमार हो गयी. इसके बाद पुलिस सुरक्षा में युवती को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. भर्ती युवती मोतिहारी बालिका गृह में रहती है. वहीं से उसे […]
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान गवाही देने जा रही एक युवती बुधवार की रात बीमार हो गयी. इसके बाद पुलिस सुरक्षा में युवती को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
भर्ती युवती मोतिहारी बालिका गृह में रहती है. वहीं से उसे दिल्ली ले जाया जा रहा था. इस मामले में पहले कई लड़कियों का बयान कोर्ट में दर्ज हो चुक है. मुजफ्फरपुर कोर्ट से जब केस साकेत कोर्ट दिल्ली में ट्रांसफर हुआ, तो बारी-बारी से बिहार के अलग-अलग जगहों पर रह रही मुजफ्फरपुर बालिका गृह की लड़कियों को ले जाकर वहां गवाही करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




