128 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 1:20 AM
128 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार धंधेबाज गिरफ्तार
प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र के पानापुर अख्तियारपुर में गुरुवार की शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 128 लीटर विदेशी शराब बरामद की. इस दौरान चार शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि छह बाइक जब्त की गई. गिरफ्तार आरोपियों में करजा थाना क्षेत्र के पिंटू जायसवाल और पप्पू जायसवाल, पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हरपुर गणेश निवासी सुरेश साह तथा जैतपुर ओपी क्षेत्र के मनोज कुमार शामिल हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पानापुर अख्तियारपुर चौक पर शराब की बड़ी खेप की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इस दौरान एक यूपी नंबर की स्कॉर्पियो जब्त की गई. जांच में स्कॉर्पियो में बने तहखाने से 128 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. मालूम हो कि एक दिन पूर्व भी आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 30 पेटी विदेशी शराब बरामद की थी. उस दौरान दो कारोबारी पकड़े गए थे, जबकि एक भागने में सफल रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










