रक्सौल से गोरखपुर तक विद्युत इंजन का ट्रायल सफल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2019 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : रक्सौल-बेतिया-नरकटियागंज होते हुए गोरखपुर तक विद्युत इंजन के साथ मालगाड़ी का सफल ट्रायल शनिवार को किया गया. सफल ट्रायल होने पर रेल कर्मचारियों में काफी हर्ष का माहौल रहा. अधिकारियों ने बताया कि विद्युतीकरण का काम पूरा होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा. जल्द ही पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : रक्सौल-बेतिया-नरकटियागंज होते हुए गोरखपुर तक विद्युत इंजन के साथ मालगाड़ी का सफल ट्रायल शनिवार को किया गया. सफल ट्रायल होने पर रेल कर्मचारियों में काफी हर्ष का माहौल रहा. अधिकारियों ने बताया कि विद्युतीकरण का काम पूरा होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा.
जल्द ही पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इससे ट्रेनों का परिचालन बेहतर ढंग से होगा. नरकटियागंज स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यह समय काफी हर्ष का है. रूट में विद्युतीकरण का काम होने से आने वाले दिनों में लेटलतीफी में काफी सुधार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




