मुजफ्फरपुर :जाति की नहीं, गरीबों की बात करता है एनडीए : रामविलास

Updated at : 17 Apr 2019 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर :जाति की नहीं, गरीबों की बात करता है एनडीए : रामविलास

पीएम मोदी का विकल्प नहीं : नंदकिशोर यादव मुजफ्फरपुर : वैशाली से एनडीए प्रत्याशी (लोजपा) वीणा देवी के नामांकन में शिरकत करने आये केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए जाति की नहीं, गरीबों के हित की बात करता है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवायी […]

विज्ञापन
पीएम मोदी का विकल्प नहीं : नंदकिशोर यादव
मुजफ्फरपुर : वैशाली से एनडीए प्रत्याशी (लोजपा) वीणा देवी के नामांकन में शिरकत करने आये केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए जाति की नहीं, गरीबों के हित की बात करता है.
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवायी में हम सब हर उस घर में दीया जला रहे हैं, जिसमें वर्षों से अंधेरा था. चाहे वह गैस हो चाहे,बिजली की व्यवस्था या गरीबों के इलाज की बात हो.नरेंद्र मोदी ने बिना किसी पिछड़ा अति पिछड़ा दलित आदिवासी का हक मारे सवर्ण गरीब को 10% का जो आरक्षण दिया है. इसमें हिंदू ही नहीं, बल्कि मुसलमान भी आते हैं. हम किसी में भेदभाव नहीं करते तो विरोधियों को पेट में दर्द क्यों हो रहा है.
इधर, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि चुनाव वीणा देवी या अजय निषाद को जिताने का नहीं है. यह देश को बचाने के लिए चुनाव है. पीएम मोदी का विकल्प नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन