सीइटी-बीएड 10 मार्च को एडमिट कार्ड हुए अपलोड

मुजफ्फरपुर : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी) 10 मार्च को होगी. बीआरएबीयू के कॉलेजों के लिए मुजफ्फरपुर सहित पांच जिलों के 10144 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है. इनकी परीक्षा विश्वविद्यालय मुख्यालय पर ही होगी. मुजफ्फरपुर में इसके लिए 13 केंद्र बनाये गये हैं. इसमें आठ केंद्र छात्राओं के लिए है, जबकि पांच केंद्रों पर छात्रों […]
मुजफ्फरपुर : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी) 10 मार्च को होगी. बीआरएबीयू के कॉलेजों के लिए मुजफ्फरपुर सहित पांच जिलों के 10144 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है. इनकी परीक्षा विश्वविद्यालय मुख्यालय पर ही होगी. मुजफ्फरपुर में इसके लिए 13 केंद्र बनाये गये हैं. इसमें आठ केंद्र छात्राओं के लिए है, जबकि पांच केंद्रों पर छात्रों की परीक्षा होगी.
विवि की ओर से पहले ही केंद्र तय कर एनओयू को भेज दिया गया है. दरअसल, सत्र 2019-21 के लिए भी सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट पर एडमिशन होगा. सरकार ने नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी (एनओयू) को प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी है. एनओयू ने अपनी वेबसाइट (www.biharcetbed.com) पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है. अभ्यर्थियों कोे कहा गया है कि परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




