मुजफ्फरपुर : आईसीयू में आधा घंटे तक तड़पती रही महिला, शुरू नहीं हुआ इलाज, मौत

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में सोमवार की सुबह सात बजे इलाज के अभाव में मोतिहारी की एक महिला की मौत हो गयी. इससे पहले वह आधा घंटे तक इलाज के लिए आइसीयू वार्ड में तड़पती रही. लेकिन वार्ड में नर्स के नहीं होने के कारण उसका इलाज शुरू नहीं हुआ. इस बाबत मृतका के पति ने […]
मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में सोमवार की सुबह सात बजे इलाज के अभाव में मोतिहारी की एक महिला की मौत हो गयी. इससे पहले वह आधा घंटे तक इलाज के लिए आइसीयू वार्ड में तड़पती रही. लेकिन वार्ड में नर्स के नहीं होने के कारण उसका इलाज शुरू नहीं हुआ.
इस बाबत मृतका के पति ने अस्पताल अधीक्षक से लिखित शिकायत की है. साथ ही दोषी नर्स पर कार्रवाई की मांग की है. मृतका मोतिहारी के फेनहारा थानाक्षेत्र के इजाेरवारा गांव निवासी मुकेश बैठा की पत्नी रीमा देवी थी.
बताया गया कि रीमा देवी की हालत गंभीर होने पर सुबह में अस्पताल लाया. इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने मरीज को देखने के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती करने को कहा. रजिस्ट्रेशन होने के बाद परिजन मरीज को आईसीयू वार्ड में ले गये, लेकिन वहां कोई नर्स मौजूद नहीं थी. मरीज को ट्रॉली से बेड पर रखा, लेकिन इलाज शुरू नहीं हुआ.
इलाज में देरी होने के कारण करीब आधा घंटे के बाद महिला की मौत हो गयी. मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन उग्र हो गये और हंगामा करने लगे. इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. अस्पताल में तैनात डॉक्टर व स्वास्थ्य मैनेजर के सहयोग से हंगामा शांत कराया गया. इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर निजी वाहन से घर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










