मुशहरी : कृषि में भी महिलाएं बन सकती हैं आत्मनिर्भर : जिप अध्यक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुशहरी : प्रसार प्रशिक्षण केंद्र मुसहरी में गुरुवार को दो दिवसीय जिला कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष इंद्रा देवी ने किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं भी आत्मनिर्भर होने के लिये कृषि क्षेत्र में उतरें. महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन करती रही हैं. आधुनिक व जैविक खेती कर […]
विज्ञापन
मुशहरी : प्रसार प्रशिक्षण केंद्र मुसहरी में गुरुवार को दो दिवसीय जिला कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष इंद्रा देवी ने किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं भी आत्मनिर्भर होने के लिये कृषि क्षेत्र में उतरें. महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन करती रही हैं. आधुनिक व जैविक खेती कर उत्पादन व आमदनी दोनों बढ़ायी जा सकती है.
इससे पहले जिप अध्यक्ष इंद्रा देवी, परियोजना निदेशक आत्मा मो इस्माईल, जिला कृषि पदाधिकारी केके वर्मा और सहायक निदेशक उद्यान कामता प्रसाद ने संयुक्त रूप से मेला का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी केके वर्मा ने की.
मंच संचालन शिवर्षि ठाकुर मुकेश ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला परामर्श ���ुनील शुक्ला ने किया. दुकानदारों से जिला कृषि पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने बताया कि संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन दुकानदारों को काली सूची में डालने के लिये निदेशालय को लिखा जायेगा.
मौके पर सत्यप्रकाश सहित कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक ओर किसान सलाहकार उपस्थित थे. पहले दिन कुल 18 लाख 83 हज़ार 950 रुपये का अनुदान वितरित किया गया.
इनकी हुई बिक्री
इलेक्ट्रिक पम्प-15, कल्टीवेटर-5, पावर स्प्रेयर-12, डिस्क हैरो-5, चाराकल-20, तिरपाल-5, लपेटा पाइप-11, ट्रेक्टर चलित चाराकल-4, पम्पसेट-4, धातु कोठी-2, गटोर-5, रीपर वाईन्दिर-6, रोटावेटर-5.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










