मुजफ्फरपुर: वृद्ध दंपती की हत्या में दो अज्ञात पर प्राथमिकी, किसी करीबी पर शक

मुजफ्फरपुर: वृद्ध दंपती की हत्या में दो अज्ञात पर प्राथमिकी, किसी करीबी पर शक
मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज की है और मामले की जांच तेज कर दी है.
Muzaffarpur Murder Case: रिटायर्ड बैंक अधिकारी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की निर्मम हत्या के मामले में मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. यह एफआईआर मृतक के पुत्र इंजीनियर निखिल कुंवर के बयान के आधार पर दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज की गई है. पुलिस को दिए बयान में निखिल ने बताया कि सोमवार शाम जब उन्होंने घर का सीसीटीवी देखा तो कोई हलचल नहीं दिखी और माता-पिता के फोन बंद थे. इसके बाद पड़ोसी को भेजा गया, जिन्होंने दोनों के शव खून से लथपथ देखे.
सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, एसआइटी की छापेमारी
घटना की जांच के लिए गठित एसआइटी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. फुटेज में दो अपराधी हत्या के बाद भागते हुए दिखाई दिए हैं. पुलिस उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि इस घटना को अंजाम देने में किसी करीबी या जान-पहचान वाले का हाथ हो सकता है.
प्रॉपर्टी विवाद के कोण से भी जांच जारी
हत्या के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस वारदात की मुख्य वजह तक नहीं पहुंच सकी है. दूसरे दिन भी पुलिस ने मृतक के कमरे की सघन तलाशी ली. मृतक के पुत्र ने एसएसपी को दिए बयान में प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई थी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें: बिहार: ग्राम पंचायतों के परिसीमन के लिए नई अधिसूचना जारी, डीएम करेंगे क्षेत्रों का निर्धारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










