मुजफ्फरपुर: एसकेएमसीएच में महिला मरीज की मौत पर हंगामा, मारपीट में तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: एसकेएमसीएच में महिला मरीज की मौत पर हंगामा, मारपीट में तीन लोग घायल

SKMCH अस्पताल, मुजफ्फरपुर में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इलाज में लापरवाही के आरोप में डॉक्टरों और मरीजों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

SKMCH Hospital Muzaffarpur: एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की शाम एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की. इसी दौरान डॉक्टरों, मेडिकल कॉलेज के छात्रों और परिजनों के बीच झड़प हो गई, जिसमें मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सदर अस्पताल से रेफर होकर आई थी महिला

जानकारी के अनुसार सांस फूलने की शिकायत होने पर रामबाग निवासी शबाना खातून को सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया था. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई. परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें अरमान, फैयाज और ऋषभ घायल हो गए.

पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू, जांच शुरू

हंगामे की सूचना मिलते ही एसकेएमसीएच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने परिजनों को लिखित आवेदन देने की सलाह दी है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर: वृद्ध दंपती की हत्या में दो अज्ञात पर प्राथमिकी, किसी करीबी पर शक



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन