छठ के बाद घर नहीं आया था रोहित, कोई मुकदमा भी नहीं

Updated at : 03 Feb 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
छठ के बाद घर नहीं आया था रोहित, कोई मुकदमा भी नहीं

पिता बोले- परीक्षा की तैयारी कर रहा था मुजफ्फरपुर/सीतामढ़ी : कुंदन सिंह की हत्या के बाद एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे गये रोहित यादव के पिता ओम प्रकाश यादव ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रोहित ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पटना […]

विज्ञापन
पिता बोले- परीक्षा की तैयारी कर रहा था
मुजफ्फरपुर/सीतामढ़ी : कुंदन सिंह की हत्या के बाद एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे गये रोहित यादव के पिता ओम प्रकाश यादव ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रोहित ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है.
इसके बाद उसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पटना भेजा गयाथा. पटना बाजार समिति के पास लॉज में रह कर वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. परिजनों का कहना था कि उसके कोचिंग से उसके बराबर क्लास में आने की जानकारी ली जाती थी. रोहित बचपन से ही उच्चाधिकारी बनना चाहता था. वह पढ़ाई में भी काफी तेज था. इसी वजह से उसे पटना भेजा गया था.
परिजनों के अनुसार, रोहित छठ के बाद पटना स्थित लॉज के लिए निकला था.
इसके बाद वह घर नहीं लौटा था. पिता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व उनकी रोहित से मोबाइल पर बात हुई थी. मकर संक्रांति में घर नहीं आने का कारण पूछने पर उसने सरस्वती पूजा के चार दिन पूर्व आने की बात कही. पिता ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना के परशुरामपुर गांव में उनका पैतृक आवास है. वे किराना दुकान चलाते हैं. बेटे की मौत की वजह जानने के लिए वह काफी बेचैन थे. उनके चेहरे पर अफसोस की रेखा साफ झलक रही थी.
किराना दुकानदार ओमप्रकाश राय उर्फ भोला राय सीतामढ़ी जिले के परशुरामपुर गांव के निवासी हैं.अपने पुत्र की मौत की खबर सुन रोहित की मां पवन देवी बार-बार बेहोश हो जा रही है. जब भी होश में आती है तो बस एक ही बात बताती है कि मेरा बेटा बदमाश नहीं था. उसे पुलिस ने कैसे मार दिया. पवन देवी अपने वार्ड में आंगनबाड़ी सेविका है. उनके दो पुत्र थे. जिसमें रोहित बड़ा था. दूसरा पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ राजा इस बार 10 वीं पास किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन