बिहार : 57 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में 380.85 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर बृहस्पतिवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. एसएसबी के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस […]
मुजफ्फरपुर : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में 380.85 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर बृहस्पतिवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. एसएसबी के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में मैठी टॉल प्लाजा के समीप असम से उत्तर प्रदेश जा रहे एक ट्रक से 380.85 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया.
एसएसबी के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जब्त गांजा को उक्त ट्रक के केबिन में छुपाकर रखा गया था. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 57 लाख रुपये बताई गई है. इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




