मुजफ्फरपुर के बोचहां में लगी आग, स्नैक्स फैक्टरी में सात के जिंदा जलने की आशंका, ये मजदूर हैं लापता
Updated at : 01 Jan 2019 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बोचहां थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में अवस्थित स्नैक्स फैक्टरी में सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे आग लग गयी. इसमें फैक्टरी के अंदर सो रहे सात मजदूरों के जिंदा जलने की आशंका है. पांच शव बरामद किये जा चुके हैं. वहीं, 14 मजदूरों ने फैक्टरी की छत से कूदकर जान बचायी. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बोचहां थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में अवस्थित स्नैक्स फैक्टरी में सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे आग लग गयी. इसमें फैक्टरी के अंदर सो रहे सात मजदूरों के जिंदा जलने की आशंका है. पांच शव बरामद किये जा चुके हैं.
वहीं, 14 मजदूरों ने फैक्टरी की छत से कूदकर जान बचायी. चार शवों की पहचान कर ली गयी है. तिरहुत फूड प्रोडक्शन नामक एक फैक्टरी में बिस्किट, पास्ता आदि का उत्पादन होता था. फैक्टरी में लगी आग इतनी भीषण थी कि इस पर करीब 11 घंटे बाद दोपहर दो बजे काबू पाया जा सका.
घटना की सूचना पर डीएम मो सोहैल व एसएसपी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड की टीम के साथ होमगार्ड के डिविजनल कमांडेंट जयंत कुमार को भी घटनास्थल पर बुलाया गया.
तबतक पूरी फैक्टरी खाक हो गयी थी. काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम दोपहर दो बजे आग पर काबू पा सकी. उसके बाद क्रेन व जेसीबी से मलबा हटाकर शव की तलाश शुरू की गयी. देर शाम तक पांच शव मिले. पूरी तरह से जले होने के कारण शवों की पहचान नहीं हो पायी. खबर लिखे जाने तक फैक्टरी में शवों की तलाश जारी थी. मरनेवाले सभी मजदूर सीतामढ़ी व शिवहर जिले के थे. एफएसएल की टीम ने जांच शुरू कर दी गयी है.
कैसे लगी आग, एफएसएल करेगी जांच
फैक्टरी में आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. एफएसएल पूरे मामले की जांच कर रही है. सात छोटे-बड़े सिलिंडर फटे हैं. फैक्टरी में लगा जेनरेटर भी ब्लास्ट हो गया था.
एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि तिरहुत फूड प्रोडक्शन फैक्टरी के मालिक मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड दुर्गा स्थान निवासी पप्पू चौधरी व मुकेश चौधरी हैं. मैनेजर बालेंद्र कुशवाहा हैं. घटना के बाद से मैनेजर का पता नहीं चल रहा है.
– ये मजदूर हैं लापता
नाम पिता घर उम्र
1. अजय राम अशोक राम बैरिया, जिला शिवहर 19 वर्ष
2. विनोद राम आयोधी राम बैरिया, जिला शिवहर 35 वर्ष
3. अमित कुमार नवल पासवान खैरवां, जिला सीतामढ़ी 19 वर्ष
4. सूरज कुमार विसुनी महतो जलालपुर, मुशहरी 19 वर्ष
5. चंदन कुमार सत्यनारायण पासवान खैरवां, डुमरा सीतामढ़ी 25 वर्ष
6. रामबली कुशवाहा वासुदेव प्रसाद मीनापुर रूपौली, मुजफ्फरपुर
7. प्रदीप कुमार सिंघासन राम मोतिहारी, लाला टोला उम्र 20 वर्ष
(यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बरामद शव किसके हैं)
– इनका एसकेएमसीएच में हुआ इलाज
बैजू बैठा, अभिषेक पासवान, पप्पू राम, सुशील पासवान
आग से बचकर जो सुरक्षित निकले
कृष्णनंदन-सीतामढ़ी, राजेश पासवान- शिवहर, शुभनारायण पासवान – सीतामढ़ी, रोहित राम- शिवहर, सुनील पासवान- सीतामढ़ी, विपिन पासवान- सीतामढ़ी, राकेश राम- शिवहर , कमलेश कुमार -सीतामढ़ी, साजन पासवान- सीतामढ़ी, सुमोध पासवान – सीतामढ़ी , रामेश्वर प्रसाद -मीनापुर (मुजफ्फरपुर) .
बयान:
सात मजदूर मिसिंग बताये जा रहे हैं. पांच का शव बरामद कर लिया गया है. अन्य की खोजबीन जारी है. किस वजह से फैक्टरी में आग लगी, उसकी जांच करायी जायेगी. फायर सेफ्टी का फैक्टरी में क्या इंतजाम था, उसकी भी जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों को चार- चार लाख का चेक दिया जायेगा. घायलों का भी उचित इलाज कराया जा रहा है.
— मो. सोहैल, जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर
बयान : स्नैक्स फैक्टरी में आग लगी है. पूरे मामले की जांच एफएसएल कर रही है. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले में एफआईआर दर्ज की जायेगी.
-मनोज कुमार, एसएसपी, मुजफ्फरपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




