ePaper

मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड : पूर्व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने किया सरेंडर

Updated at : 21 Dec 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड : पूर्व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर : बालिका गृहकांड में बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने गुरुवार को पॉस्को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दिलीप वर्मा पिछले छह महीने से फरार चल रहा था. कोर्ट में उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि बाल संरक्षण पदाधिकारियों […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृहकांड में बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने गुरुवार को पॉस्को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दिलीप वर्मा पिछले छह महीने से फरार चल रहा था. कोर्ट में उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि बाल संरक्षण पदाधिकारियों ने उसे फंसाया है.
दिलीप वर्मा के सरेंडर की सूचना मिलते ही सीबीआइ के अधिकारी कुमार अभिनव टीम के साथ न्यायालय पहुंचे. सूचना के अनुसार, सीबीआई दिलीप वर्मा को रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को कोर्ट में अर्जी डाल सकती है.
बालिका गृहकांड में दिलीप वर्मा की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी और सीबीआइ लगातार छापेमारी कर रही थी. सीबीआइ ने अपनी चार्जशीट में दिलीप वर्मा को फरार बताया था. चार्जशीट दाखिल होने के एक दिन बाद ही दिलीप वर्मा ने आत्मसमर्पण कर दिया. दिलीप वर्मा के सरेंडर के बाद सीबीआइ ने हाजत में उससे पूछताछ की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन