मुआवजे को लेकर आक्रोशितों ने दादर में तीन घंटे जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर में हुए सड़क हादसे में जख्मी टुनटुन मांझी की मौत के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ. मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने बैरिया-जीरोमाईल रोड को दादर चौक के समीप जाम कर प्रदर्शन किया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. घटना […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर में हुए सड़क हादसे में जख्मी टुनटुन मांझी की मौत के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ. मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने बैरिया-जीरोमाईल रोड को दादर चौक के समीप जाम कर प्रदर्शन किया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी.
घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. लेकिन, लोग मुआवजे बिना सड़क जाम हटाने के लिए तैयार नहीं थे . जिसके बाद सूचना पर पहुंचे कांटी सीओ ने मृतक की पत्नी के नाम से चार लाख का चेक दिया.
जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया. मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को टुनटुन अपने एक साथी के साथ बोचहां स्थित रिश्तेदार के यहां बाइक से जा रहा था. इसी दौरान बाड़ाजग्रन्नाथ के पास ट्रक ने ठोकर मार दिया. इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
सूचना पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने टुनटुन को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. मृतक की तीन बेटियां व दो बेटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




