ePaper

पत्रकार राजदेव हत्याकांड : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहाबुद्दीन की कोर्ट में हुई पेशी

Updated at : 12 Dec 2018 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार राजदेव हत्याकांड : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहाबुद्दीन की कोर्ट में हुई पेशी

मुजफ्फरपुर : बिहार के सीवान जिले में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को मुजफ्फरपुर की एक विशेष अदालत के समक्ष बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (9) वीरेंद्र कुमार की अदालत में शहाबुद्दीन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के सीवान जिले में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को मुजफ्फरपुर की एक विशेष अदालत के समक्ष बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (9) वीरेंद्र कुमार की अदालत में शहाबुद्दीन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. इस मामले में शहाबुद्दीन इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.

बचाव पक्ष के अधिवक्ता शरद सिन्हा ने बताया कि मुज़फ्फरपुर जेल में इस मामले में बंद रोहित कुमार सोनी, राजेश कुमार, ऋषू कुमार जयसवाल, सोनू कुमार गुप्ता और सोनू कुमार सोनी की बुधवार को अदालत में पेशी हुई. इस मामले के दो अन्य आरोपियों भागलपुर जेल में बंद अजुहरूद्दीन बेग और मुजफ्फरपुर जेल में बंद विजय कुमार गुप्ता के अस्वस्थ होने के कारण उनकी अदालत के समक्ष पेशी नहीं हो सकी. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 19 दिसंबर को निर्धारित की है.

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने इस मामले में जांच पूरी करते हुए शहाबुद्दीन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ 21 अगस्त 2017 को विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था. सीवान में 13 मई 2016 को अपराधियों ने गोली मारकर पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या कर दी थी. राजदेव की पत्नी आशा रंजन के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. बाद में इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन