आठ बीइओ का वेतन बंद

Updated at : 17 Jun 2014 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
आठ बीइओ का वेतन बंद

मुजफ्फरपुर: मास्टर डाटा नहीं आने के कारण सैकड़ों नियोजित शिक्षकों का भुगतान बाधित है. मास्टर डाटा नहीं आने के लिए विभाग ने बीइओ को जिम्मेवार मानते हुए आठ बीइओ का वेतन बंद कर दिया है. मास्टर डाटा की सत्यापित प्रति 24 घंटे में बैंक व विभाग को सौंप देना है. मास्टर डाटा नहीं आने पर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: मास्टर डाटा नहीं आने के कारण सैकड़ों नियोजित शिक्षकों का भुगतान बाधित है. मास्टर डाटा नहीं आने के लिए विभाग ने बीइओ को जिम्मेवार मानते हुए आठ बीइओ का वेतन बंद कर दिया है. मास्टर डाटा की सत्यापित प्रति 24 घंटे में बैंक व विभाग को सौंप देना है. मास्टर डाटा नहीं आने पर बीइओ के खिलाफ सरकार को रिपोर्ट की जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी मुस्तफा हुसैन मंसूरी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है.

विभाग ने मड़वन, पारू , सरैया, सकरा, कटरा, औराई, मोतीपुर व कांटी पर वेतन बंद करने की कार्रवाई की है. विभाग का कहना है कि बीइओ की लापरवाही के कारण सैकड़ों शिक्षकों का भुगतान अटका है. वे लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. बैंक से मास्टर डाटा का प्रिंट आउट बीइओ के पास पहुंचा. लेकिन सत्यापन कर बीइओ ने बैंक को फिर रिपोर्ट नहीं सौंपी है.

इस कारण भुगतान नहीं हो सका है. शिक्षकों का भुगतान नहीं होना किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं की जायेगी. मास्टर डाटा सत्यापित कर बैंक को नहीं भेजा गया तो विभागीय कार्रवाई की जायेगी. सरकार को रिपोर्ट भेजी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन