सुमो व सीपी ने जाना पीड़ित बच्चों का हाल

मुजफ्फरपुर: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल के एइएस वार्ड का निरीक्षण किया. उनके साथ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव भी थे. दोनों नेताओं ने वहां भरती बच्चों को देखा व उनके परिजनों से बातचीत की. उन्होंने एसकेएमसीएच के एइएस वार्ड में तैनात डॉक्टर व नर्सिग स्टॉफ से भी […]
मुजफ्फरपुर: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल के एइएस वार्ड का निरीक्षण किया. उनके साथ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव भी थे. दोनों नेताओं ने वहां भरती बच्चों को देखा व उनके परिजनों से बातचीत की. उन्होंने एसकेएमसीएच के एइएस वार्ड में तैनात डॉक्टर व नर्सिग स्टॉफ से भी जानकारी ली. इसके बाद एसकेएमसीएच अधीकक्ष डॉ जीके ठाकुर से कई बिंदुओं पर जानकारी ली व उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की. इस दौरान अधीक्षक ने सही इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
इसके बाद वे केजरीवाल अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने एइएस से पीड़ित बच्चों को देखा व परिजनों से बात की. उन्होंने अस्पताल प्रशासक बीबी गिरी, व्यवस्थापक अनिरुद्ध मुखर्जी व डॉ अनुपमा जायसवाल से भी बातचीत की. श्री गिरी ने उन्हें बताया कि एइएस से ग्रस्त जिन बच्चों को एंबुलेस या किराये की गाड़ी पर लाया जाता है, उसका पैसा हॉस्पिटल की ओर से दिया जाता है.
एइएस पीड़ितों के वार्ड में भीड़ नहीं लगाने की अपील, मुजफ्फरपुर : गांधी शांति प्रतिष्ठान ने एइएस से पीड़ित बच्चों को देखने पहुंच रही भीड़ पर आपत्ति जतायी है. संस्था की ओर से जारी प्रेस बयान में राजनीतिक दलों से भी अपील की गयी है कि बच्चों को देखने के लिए पीड़ितों के वार्ड में भीड़ नहीं लगाएं. इससे डॉक्टरों को काम करने में असुविधा होती है. संस्था के सचिव अरविंद वरुण ने कहा है कि किसी को जानकारी लेनी है तो वे अस्पताल प्रशासक से मिलें. साथ ही प्रशासन से मांग की है कि वार्ड के बाहर पुलिस की मौजूदगी हो, जिससे अनधिकृत व्यक्ति वार्ड में प्रवेश नहीं करे. अपील करने वालों में संस्था के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रो विकास नारायण उपाध्याय, कामता प्रताप व विनय कुमार प्रशांत शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




