ePaper

भीड़भाड़ में पॉकेटमारी करते दो किशोर धराये, पहले भी पॉकेटमारी में जेल जा चुका है किशोर

Updated at : 07 Nov 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
भीड़भाड़ में पॉकेटमारी करते दो किशोर धराये, पहले भी पॉकेटमारी में जेल जा चुका है किशोर

मुजफ्फरपुर : त्योहार के मौसम में बाजार में खरीदारी करनेवाले लोगों को निशाना बनाने के लिए पॉकेटमार गिरोह सक्रिय हैं. लेकिन पुलिस की चुस्ती और लोगों की सजगता से इनके मंसूबों पर पानी फिर रहा है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पॉकेटमारी का प्रयास कर रहे दो किशोर और एक महिला को पकड़ लोगों ने […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : त्योहार के मौसम में बाजार में खरीदारी करनेवाले लोगों को निशाना बनाने के लिए पॉकेटमार गिरोह सक्रिय हैं. लेकिन पुलिस की चुस्ती और लोगों की सजगता से इनके मंसूबों पर पानी फिर रहा है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पॉकेटमारी का प्रयास कर रहे दो किशोर और एक महिला को पकड़ लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.
तिलक मैदान रोड में रंगेहाथ धराया किशोर : मंगलवार की शाम करीब चार बजे मोतीपुर की इला अपने पूरे परिवार के साथ मार्केटिंग करने आयी थी. एक फर्नीचर की दुकान के पास ग्राहकों की भीड़ में एक किशोर भी शामिल हो गया. हाथ में चाय की ग्लास लिये किशोर ने मौका मिलते ही इला का पर्स ब्लेड से काट राशि उड़ाने की कोशिश की.
लेकिन उसकी संदिग्ध स्थिति को देख वे लोग पहले से ही सतर्क थे और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. बाद में उसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वह योगिया मठ का रहनेवाला है. इसके पहले भी कई बार उसे पॉकेटमारी के आरोप में पकड़ा जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन