सपा नेता से रंगदारी मांगने वाला समस्तीपुर से गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर के बालूघाट निवासी संजय कुमार ठाकुर के मोबाइल पर धमकी देकर रंगदारी मांगने में शामिल युवक को पुलिस ने समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया. धमकी देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल व सिम को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पूछताछ के बाद आरोपित अभिषेक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर के बालूघाट निवासी संजय कुमार ठाकुर के मोबाइल पर धमकी देकर रंगदारी मांगने में शामिल युवक को पुलिस ने समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया. धमकी देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल व सिम को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पूछताछ के बाद आरोपित अभिषेक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले में एक दूसरे आरोपित की तलाश में भी पुलिस छापेमारी कर रही है.
वैज्ञानिक जांच के आधार पर हुआ खुलासा
सपा नेता ने सिकंदरपुर ओपी में दर्ज प्राथमिक�� में आरोपित का मोबाइल नंबर भी दिया था. पुलिस उक्त नंबर का कॉल डिटेल और कैफ निकाली. इस दौरान समस्तीपुर के वारिसनगर थाना के शेखोपुर निवासी अभिषेक कुमार का नाम सामने आया. इसके बाद नगर थानेदार धनंजय कुमार और सिकंदरपुर आेपी प्रभारी श्यामकिशोर दलबल के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी का भी नाम बताया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
एक माह पहले दी थी हत्या की धमकी
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर को गत 26 सितंबर की देर शाम करीब 8.24 बजे मोबाइल पर फोन कर धमकी दी गयी थी. फोन करने वाले ने खुद को कारी डॉन बताते हुए उन्हें गाली देना शुरू कर दिया. जब उन्होंने कॉल रिजेक्ट कर दिया, तो दो मिनट बाद फिर उसी नंबर से फोन आया. रिसीव करते ही गाली-गलौज व हत्या की धमकी देने लगा. इसके बाद सिकंदरपुर ओपी पहुंच कर संजय ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










