मारपीट मामले में बीडीओ ने करायी एफआईआर
Updated at : 03 Oct 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

मुरौल : मुरौल बीडीओ से मारपीट मामले में बीडीओ जितेंद्र कुमार ने सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें 17 नामजद सहित 150 अज्ञात को शामिल किया है. दर्ज प्राथमिकी में बीडीओ ने बताया है कि ढोली बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था. […]
विज्ञापन
मुरौल : मुरौल बीडीओ से मारपीट मामले में बीडीओ जितेंद्र कुमार ने सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें 17 नामजद सहित 150 अज्ञात को शामिल किया है. दर्ज प्राथमिकी में बीडीओ ने बताया है कि ढोली बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था. जाम समाप्त करने जब जाम स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे. तभी लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया. इसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया और घड़ी व मोबाइल छीन लिये.
इस मामले को लेकर ढोली बाजार, रैनी व विशनपुर बखरी गांव के उपेंद्र मांझी, राजकुमार मांझी, टुनटुन मांझी, विनोद मांझी, निरंजन पासवान, मिथिलेश साह, जीतलाल पोद्दार, अमरेश चौधरी, आदित्य कुमार, मुनेश्वर मांझी, जनार्दन चौधरी, ललन पासवान, विनय कुमार सहित 17 को नामजद व 150 अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 430/18 प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि 28 सितंबर की रात विशनपुर बखरी गांव निवासी 15 वर्षीय बिरजु मांझी की मौत ऑटो की ठोकर से हो गयी थी.
इसके बाद सकरा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया था. 29 सितंबर को शव पोस्टमार्टम से लाने के बाद ग्रामीणों ने ढोली बाजार में मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग व ढोली-भुसकौल मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे. इसी बीच ग्रामीणों ने बीडीओ पर हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया था.
इसके बाद सकरा सहित तीन थानाें की पुलिस मौके पर पहुंची थी. प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार की पहल पर शनिवार की देर रात मौके पर ही मृतक के परिजन को चार लाख का चेक दिया गया था. तब सड़क जाम समाप्त हुआ. इस दौरान करीब आठ घंटे तक आवागमन ठप रहा. थानाध्यक्ष पूर्णकाम सामर्थ्य ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




