अहियापुर में देह व्यापार के लिए नौंवी की छात्रा को बनाया बंधक, लोगों ने होटल में की तोड़फोड़,आगजनी

Updated at : 27 Sep 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
अहियापुर में देह व्यापार के लिए नौंवी की छात्रा को बनाया बंधक, लोगों ने होटल में की तोड़फोड़,आगजनी

मुजफ्फरपुर : देह व्यापार के लिए नौवीं की छात्रा को बंधक बनाने की सूचना पर बुधवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 स्थित बखरी फोरलेन के पास आनंद विहार होटल में आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की. होटल को आग के हवाले कर दिया. एनएच को जाम कर हंगामा किया. सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : देह व्यापार के लिए नौवीं की छात्रा को बंधक बनाने की सूचना पर बुधवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 स्थित बखरी फोरलेन के पास आनंद विहार होटल में आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की. होटल को आग के हवाले कर दिया. एनएच को जाम कर हंगामा किया. सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया. कुछ पुलिस से भिड़ भी गये. मौके से लाइन होटल की संचालिका व उसकी पुत्री को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संचालक नवीन की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
कटिहार जिले के मनिहारी की रहने वाली एक छात्रा को लाइन होटल की संचालिका मंजू देवी बहला फुसला कर ले गयी. उसे जबरन देह व्यापार का दबाव देकर मारपीट कर बंधक बना लिया. लेकिन छात्रा छत से कूद कर फरार हो गयी. उसका एक पैर भी टूट गया. गांव में जाकर उसने ग्रामीणों को पूरे बात बतायी. जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने होटल व उसके घर पर हमला बोल दिया. बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया. छापेमारी के समय संचालिका ने पुलिस टीम पर कुत्ता छोड़ दिया, जिससे वहां अफरातफरी मच गयी.
रांची की युवती भी बरामद . छात्रा ने बताया कि वह अपने अहियापुर स्थित दीदी के घर आयी थी. वह किराये के मकान में रहती है.
संचालिका मंजू देवी ने अपने पुत्र से शादी करा कर धंधा कराने की बात बोल रही थी.
होटल से पुलिस ने रांची की भी एक लड़की बरामद की गयी. रांची की किशोरी ने बताया कि वह फ्रेंड के साथ कोलकाता घूमने गयी थी. वही से उसे एक महिला बहला कर होटल ले आयी. उससे दबाव डालकर ग्राहकों के पास भेजा जाता था. विरोध करने पर खाना भी नहीं दिया जा रहा था. शोर मचाने या फिर विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी.
दर्जनों चाबियां, शराब की बोतलें व कंडोम जब्त
होटल से पुलिस ने दर्जनों चाबी, शराब की खाली बोतलें व कुछ कंडोम के भी पैकेट मिले हैं. बताया जा रहा है कि होटल के पीछे ही संचालिका मंजू देवी का निजी मकान है. वहीं से वह देह व्यापार का धंधा करती है. बताया गया कि होटल में कुछ माह पहले भी नगर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी थी. उस समय चार किशोरी को मुक्त कराया गया था. उस समय भी संचालिका ने पुलिस टीम पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया था.
तीन पर हुई प्राथमिकी
छत से कूदी दसवीं के छात्रा के बयान पर तीन लोगों पर अपहरण कर धंधा करने के लिए दबाव बनाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें होटल संचालिका मंजू देवी, उसका पति नवीन कुमार व उसकी पुत्री काजल कुमारी को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संचालिका व उसकी पुत्री को गिरफ्तार किया गया है. संचालिका का पति फरार है. पूर्व में भी दर्ज प्राथमिकी की भी छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन