स्कॉर्पियो ने पिता-पुत्र को रौंदा, हंगामा

Updated at : 17 Sep 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने पिता-पुत्र को रौंदा, हंगामा

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां-महमदपुर चौक सीआरपीएफ कैंप के पास रविवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पिता-पुत्र को रौंद दिया. स्कॉर्पियों के झटका से पुत्र सड़क किनारे गिर गया. वहीं, स्कॉर्पियों में फंस जाने से अधेड़ 20 मीटर तक घसीटता रहा. स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो को रोक जमकर हंगामा किया. इसके बाद अधेड़ […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां-महमदपुर चौक सीआरपीएफ कैंप के पास रविवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पिता-पुत्र को रौंद दिया. स्कॉर्पियों के झटका से पुत्र सड़क किनारे गिर गया. वहीं, स्कॉर्पियों में फंस जाने से अधेड़ 20 मीटर तक घसीटता रहा. स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो को रोक जमकर हंगामा किया.
इसके बाद अधेड़ को उठाया, तो उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर शव को एसकेएमसीएच लाया गया. मृतक की पहचान झपहां मझौलिया गांव निवासी कुशेश्वर चौधरी(50) के रूप में की गयी है. इस बाबत मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि उसके पिता भाई राजेश के साथ साइकिल से झपहां चौक गये थे.
झपहां चौक पर सीतामढ़ी की ओर से आ रहे अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पीछे से धक्का मार दिया. स्कॉर्पियो में साइकिल फंस जाने से 20 मीटर तक उसके पिता घसीटाते रहे. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन