जिले में एक साल में 1600 एचआइवी के मरीज मिले

मुजफ्फरपुर : जिले में एचआइवी मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. पिछले एक साल में करीब 1600 नये मरीज मिले हैं. इन दिनों एसकेएमसीएच के एआरटी विभाग में जिले के दस हजार 128 मरीज निबंधित हैं. हर महीने 100 से 150 नये मरीजों का निबंधन किया जा रहा है. एचआइवी मरीजों […]
मुजफ्फरपुर : जिले में एचआइवी मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. पिछले एक साल में करीब 1600 नये मरीज मिले हैं. इन दिनों एसकेएमसीएच के एआरटी विभाग में जिले के दस हजार 128 मरीज निबंधित हैं. हर महीने 100 से 150 नये मरीजों का निबंधन किया जा रहा है. एचआइवी मरीजों की बढ़ती संख्या जिले के लिए चिंता का विषय है. डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या का कारण सिर्फ यौन संबंध नहीं है. संक्रमित सूई, मेडिकल इंस्ट्रूमेंट व ब्लड से यह रोग फैल रहा है. जिला स्तर पर एचआइवी की रोकथाम के लिए नियमित योजना नहीं चलाये जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जागरूक नहीं हाे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




