पिकअप पर लदी 1800 लीटर नकली शराब जब्त

Updated at : 04 Jun 2014 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप पर लदी 1800 लीटर नकली शराब जब्त

मुजफ्फरपुर: उत्पाद विभाग ने करजा थाना के बंगरी से पिकअप वैन पर लदे 1800 लीटर नकली देसी शराब को जब्त किया है. मुख्य कारोबारी व पिकअप वैन का ड्राइवर फरार हो गया. बंगरी से पिकअप वैन पर मंगलवार की सुबह देसी नकली शराब की पाउच को लाद कर कहीं ले जाया जा रहा था. उत्पाद […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: उत्पाद विभाग ने करजा थाना के बंगरी से पिकअप वैन पर लदे 1800 लीटर नकली देसी शराब को जब्त किया है. मुख्य कारोबारी व पिकअप वैन का ड्राइवर फरार हो गया. बंगरी से पिकअप वैन पर मंगलवार की सुबह देसी नकली शराब की पाउच को लाद कर कहीं ले जाया जा रहा था.

उत्पाद विभाग को इसकी जानकारी पूर्व से थी. जैसे ही बंगरी गांव से पिकअप वैन निकला, उत्पाद विभाग के अधिकारी पीछा करने लगे. पिकअप वैन के ड्राइवर खुद को घिरता देख बंगरी पुल पर गाड़ी को खड़ा कर दिया और पुल से ही बायां नदी में छलांग लगा दी. जबकि, गाड़ी के आगे-आगे बाइक से लाइनर का काम कर रहे एक व्यक्ति फरार हो गया.

हालांकि, विभाग को बाइक का नंबर मिल गया है. अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि पिकअप वैन पर रामबाबू राय नामक कारोबारी की शराब लदी थी. रामबाबू राय बंगरी गांव का ही रहनेवाला है. रामबाबू के ऊपर पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं. विभाग ने रामबाबू राय व मोटरसाइकिल से फरार होने वाले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है. टीम का नेतृत्व दारोगा रामेश्वर टुड्ड व नीलकमल कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन