तेजस्वी पर अदालत में मुकदमा
Updated at : 25 Aug 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : विधानसभा में विपक्ष के नेता व सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने सीजेएम हरि प्रसाद की अदालत में मुकदमा दाखिल कराया है. मंत्री ने नेता विपक्ष पर गलत बयानबाजी कर सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया है. न्यायालय […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : विधानसभा में विपक्ष के नेता व सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने सीजेएम हरि प्रसाद की अदालत में मुकदमा दाखिल कराया है. मंत्री ने नेता विपक्ष पर गलत बयानबाजी कर सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया है. न्यायालय ने मामले में ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 29 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. तेजस्वी यादव ने नगर विकास मंत्री का नाम मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड से जोड़ते हुए मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के साथ उनके नजदीकी संबंध की बात कही थी.
नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने अपने परिवाद में बताया है कि वे नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. इसके साथ-साथ बिहार सरकार में नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री हैं. आरोपित नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने 26 सितंबर को उनके विरुद्ध बिना किसी ठोस साक्ष्य के बयान दिया कि मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड में उनकी संलिप्तता है. इस मामले के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर से उनका संबंध बताया है. वह बयान देश के विभिन्न टीवी चैनलों व प्रिंट मीडिया में चला, जिससे मेरी राजनीतिक व सामाजिक छवि धूमिल हुई.
इसके बाद मंत्री ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से तेजस्वी यादव को 29 जुलाई, 2018 वकालतन नोटिस भेजा, लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी आज तक उनका कोई जवाब नहीं आया. मंत्री ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने जान-बूझकर बिना किसी ठोस साबूत के मेरी सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए इस तरह का बयान समाचार पत्रों व न्यूज चैनलों में दिया है. उनके इस बयान से मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




