ePaper

मुजफ्फरपुर कांड : जेल में ब्रजेश ठाकुर के पास से मिले हाईप्रोफाइल लोगों के नंबर मामले में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Updated at : 13 Aug 2018 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर कांड : जेल में ब्रजेश ठाकुर के पास से मिले हाईप्रोफाइल लोगों के नंबर मामले में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म एवं यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के पास से जेल में मिले करीब चालीस हाईप्रोफाइल लोगों के मोबाइल नंबर मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले में शहीद […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म एवं यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के पास से जेल में मिले करीब चालीस हाईप्रोफाइल लोगों के मोबाइल नंबर मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले में शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

मालूमहो कि इसी जेल में मुजफ्फरपुर बालिकागृह दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर बंद है.इससेपहले शनिवार को जेल के औचक निरीक्षण के दौरान ब्रजेश ठाकुर के पास से दो पन्ने बरामद कियेगये थे, जिन पर बिहार की एक मंत्री समेत 40 लोगों के मोबाइल नंबर लिखे हुए थे.

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने गैर सरकारी संगठन सेवा संकल्प एवं विकास समिति के पंजीकरण को रद्द कर दिया है, जो निराश्रित लड़कियों के लिए आश्रय गृह चलाता था. उधर,इसमामले में विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा इस्तीफा दे चुकी हैं. मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा पर इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ कथित संबंध होने के आरोप हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन