ePaper

मुजफ्फरपुर कांड : सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Updated at : 09 Aug 2018 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर कांड : सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में बच्चियोंकेसाथ हुए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न मामले में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दरअसल, बुधवार को मुजफ्फरपुर में कोर्ट के बाहर एक महिला नेइसमामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर स्याही फेंकी थी. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में बच्चियोंकेसाथ हुए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न मामले में सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दरअसल, बुधवार को मुजफ्फरपुर में कोर्ट के बाहर एक महिला नेइसमामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर स्याही फेंकी थी. जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

मालूम हो कि मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर कल कोर्ट में पेशी के दौरान स्याही फेंकी गयी और कालिख पोतने की कोशिश भी की गयी. बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शनकारी अपना गुस्सा जाहिर करने में सफल रहे और ठाकुर के चेहरे पर स्याही फेंक दी. उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद राज्य समेत पूरे देश में काफी उबाल देखने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकब्रजेश ठाकुर की पेशी के वक्त सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां मौजूद था, लेकिन फिर भी प्रदर्शनकारी स्याही फेंकने में कामयाब रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन