नौ घंटे देर से खुली अवध एक्सप्रेस गुस्साये यात्रियों ने किया हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जंक्शन से खुलनेवाली ट्रेनों की लेटलतीफी में अव्वल मुजफ्फरपुर से बांद्रा जानेवाली अवध एक्सप्रेस है. यह ट्रेन पिछले दो महीने में मात्र एक दिन समय से खुली है. मंगलवार को यह ट्रेन करीब नौ घंटे देर से खुली. यात्री सुबह पांच बजे से ही जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आ गये थे. […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : जंक्शन से खुलनेवाली ट्रेनों की लेटलतीफी में अव्वल मुजफ्फरपुर से बांद्रा जानेवाली अवध एक्सप्रेस है. यह ट्रेन पिछले दो महीने में मात्र एक दिन समय से खुली है. मंगलवार को यह ट्रेन करीब नौ घंटे देर से खुली. यात्री सुबह पांच बजे से ही जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आ गये थे. सुबह आठ बजे तक जब ट्रेन नहीं खुली, तो यात्रियों ने पूछताछ केंद्र के पास हंगामा किया.
स्टेशन मास्टर ने बताया कि डाउन ट्रेन विलंब से जंक्शन पर पहुंची है. करीब 12 बजे यात्रियों ने एक बार फिर प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर हंगामा किया. यात्रियों ने कहा कि सुबह खुलने व���ली ट्रेन दोपहर तक नहीं खुल रही है. दोपहर करीब 1.45 बजे ट्रेन के जंक्शन पर प्लेस हाेने के बाद यात्री शांत हुए.
नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन घंटों विलंब:
मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी के विलंब होेने से यात्रियों ने प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर हंगामा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










