ePaper

मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : जनवरी से अब तक मंत्री मंजू वर्मा और ब्रजेश ठाकुर ने की 17 बार फोन पर बात

Updated at : 07 Aug 2018 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : जनवरी से अब तक मंत्री मंजू वर्मा और ब्रजेश ठाकुर ने की 17 बार फोन पर बात

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड में बड़ा खुलासा हुआ है. कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के कॉल डिटेल से यह खुलासा हुआ है कि बिहार में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और ब्रजेश के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर बातचीत हुई थी. मुजफ्फरपुर मामले की जांच में लगे […]

विज्ञापन

पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड में बड़ा खुलासा हुआ है. कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के कॉल डिटेल से यह खुलासा हुआ है कि बिहार में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और ब्रजेश के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर बातचीत हुई थी. मुजफ्फरपुर मामले की जांच में लगे अधिकारियों को प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के संपर्क में थे. ब्रजेश ठाकुर के फोन की कॉल डिटेल से यह जानकारी सामने आयी है. ऐसे में मामला और गरमा सकता है.

वहीं, इस खुलासे के बाद मुजफ्फरपुर मामले को लेकर समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है. विदित हो कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही कहा था कि किसी को अकारण जिम्मेदार ठहराकर इस्तीफा कैसे लिया जा सकता है. लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि अगर कुछ भी साक्ष्य सामने आता है तो वो इस्तीफा लेने में देर नहीं करेंगे.

गौरतलब हो कि इस मामले में पहले से ही यह आरोप लगाया जा रहा था कि मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा के बीच काफी नजदीकी थी और दोनों ने कई बार दिल्ली और अन्य जगहों पर एक साथ यात्रा की थी. जिसका भुगतान अपने ट्रैवल एजेंट के माध्यम से किया था. लेकिन, फिलहाल इसके कोई दस्तावेज जांच टीम को नहीं मिले हैं. जांच में लगे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैवल एजेंट का रिकाॅर्ड खंगालने पर शायद कुछ सबूत उनके हाथ लग जाये.

दूसरी ओर, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के भी कई नेता मान रहे हैं कि अगर ब्रजेश के ऊपर मेहरबानी के कोई सबूत सामने आये या ब्रजेश की कृपा से मंत्री या उनके परिवार के लोगों ने कुछ हासिल किया है तो मंत्री का जाना तय है. अब दोनों के बीच संपर्क का पता लगने पर यह मामला तूल पकड़ सकता है. ज्ञात हो कि भाजपा के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने भी कहा था कि मंजू वर्मा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं, सुशील मोदी ने ट्वीट के जरिये मंजू वर्मा का बचाव किया था. मामले का खुलासा होने के बाद मंत्री ने खुद कहा था कि अगर आरोप तय हो जाये तो इस्तीफा दे दूंगी. मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा था कि अगर आरोप सिद्ध हो जाये तो मैं पति को खुद लटका दूंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन