मुजफ्फरपुर : यौन शोषण मामले की जांच में नया खुलासा, बालिका गृह की तीन बच्चियां गर्भवती
Updated at : 06 Jun 2018 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह में यौन शोषण के मामले की चल रही जांच में नया खुलासा हुआ है. मेडिकल जांच में बालिका गृह की तीन बच्चियां गर्भवती पायी गयी हैं. उनकी मेडिकल जांच पटना के एक अस्पताल में करायी गयी है. यहीं नहीं, पूर्व में कुछ बच्चियों का गर्भपात भी कराये जाने की जानकारी मिली […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह में यौन शोषण के मामले की चल रही जांच में नया खुलासा हुआ है. मेडिकल जांच में बालिका गृह की तीन बच्चियां गर्भवती पायी गयी हैं. उनकी मेडिकल जांच पटना के एक अस्पताल में करायी गयी है.
यहीं नहीं, पूर्व में कुछ बच्चियों का गर्भपात भी कराये जाने की जानकारी मिली है. महिला आयोग के पास इसकी रिपोर्ट भी पहुंच चुकी है. बालिका गृह में यौन शोषण की बात सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग की टीम मुजफ्फरपुर आयी थी और उसने जांच भी की थी. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्र ने बताया कि उनके पास कुछ बच्चियों के गर्भपात की सूचना आयी है.
कितनी बच्चियों के साथ ऐसा किया गया, इसकी जांच चल रही है. अस्पताल से अभी बच्चियों संख्या नहीं आयी है. महिला आयोग की एक अन्य सदस्य ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि तीन बच्चियों के गर्भवती होने की रिपोर्ट सामने आयी है. अभी इसकी जांच चल रही है. महिला आयोग इस मामले पर पैनी नजर रखे हुए है. मालूम हो कि बालिका गृह से बच्चियों को पटना, मोकामा और मधुबनी में शिफ्ट कराया गया है.
बच्चियों के शरीर पर जख्म के निशान
पटना के एक बड़े अस्पताल में बच्चियों की जांच डॉक्टरों की टीम कर रही है. सूत्रों के अनुसार, मेडिकल जांच में कुछ बच्चियों के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं. इससे यह आशंका जतायी जा रही है कि उनके साथ मारपीट या शारीरिक हिंसा हुई है.
छह से 14 वर्ष की बच्चियां बनीं शिकार
बालिका गृह में छह से 14 साल तक की बच्चियां हैवानियत का शिकार हुई हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को पटना, मोकामा और मधुबनी भेजा गया. पटना में मजिस्ट्रेट के समक्ष उनका बयान भी लिया जा रहा है. इसके अलावा कुछ आरोपितों की पहचान भी करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




