बिहार : मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो की मौत, 3 अन्य जख्मी

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आज सड़क हादसे में एक किशोरी सहित दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य यात्री घायल हो गये. सरैया अनुमंडल पुलिस अधिकारी शंकर झा ने बताया कि मणिकपुर चौक के समीप एक बोलेरो जीप ने सड़क पार कर रही एक किशोरी को टक्कर मार दी, जिससे […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आज सड़क हादसे में एक किशोरी सहित दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य यात्री घायल हो गये. सरैया अनुमंडल पुलिस अधिकारी शंकर झा ने बताया कि मणिकपुर चौक के समीप एक बोलेरो जीप ने सड़क पार कर रही एक किशोरी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. किशोरी को टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और यह जीप सामने से आ रही बालू लदे एक ट्रक से टकरा गयी जिससे जीप चालक सुबोध राय (30) की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य जख्मी हो गये.
पुलिसअधिकारी ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




