ePaper

उत्पाद विभाग के विशेष अभियान में 11 धंधेबाज गिरफ्तार, लक्जरी कार से 33 कार्टन शराब बरामद

Updated at : 02 Jun 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग के विशेष अभियान में 11 धंधेबाज गिरफ्तार, लक्जरी कार से 33 कार्टन शराब बरामद

उत्पाद विभाग के विशेष अभियान में 11 धंधेबाज गिरफ्तार, लक्जरी कार से 33 कार्टन शराब बरामद

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

उत्पाद विभाग के द्वारा शनिवार की रात चलाये गये विशेष अभियान में 11 शराब धंधेबाज व पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है. इस अभियान के दाैरान चिकनौटा चेक पोस्ट से एक लक्जरी कार जब्त की गयी है. इसमें से 33 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है. पकड़े गये धंधेबाजों में शिवहर जिला के रामपुर तरियानी के मनोज अली, मीनापुर के तुर्की खरारू डाक बंग्ला के मो. सेराज, सदर थाना के बारमतपुर के उमेश राय, कुढ़नी थाना के लदौड़ा के नीरज कुमार, छाजन विशुनपुर के डब्लू कुमार, रमाकांत सहनी, पारू थाना के चतुरपट्टी के विवेक पासवान, साहेबगंज थाना के आशापट्टी परसौनी के रवि कुमार, हुसेपुर नया टोला के नीतेश कुमार और सीतामढ़ी जिला के महिंदवारा थाना के कोवाही निवासी धर्मेंद्र सहनी के रूप में किया गया है.

उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात शराब के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में 11 शराब धंधेबाज व पांच पियक्कडृ को गिरफ्तार किया गया है. इसमें बड़ी कार्रवाई चिकनौटा चेक पोस्ट पर की गयी है. वहां एक लक्जरी कार से 33 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है. मौके से कार के मालिक सह माफिया सकरा थाना पहाड़पुर निवासी सुनील कुमार के रूप में किया गया है. उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोरेज के समीप से शराब की खेप लेकर आ रहा था. वहां एक ट्रक को अनलोड किया गया था. उसके साथ दो बोलेरो और थी. लेकिन, वह टीम के पहुचंने से पहले निकल गया. दूसरी बड़ी कार्रवाई कुढ़नी के लदौड़ा में की गयी है. वहां नीरज कुमार के घर से विदेशी शराब जब्त किया गया है. घर को सील करने की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन