मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा, नगर आयुक्त पर फेंके रसगुल्ले, बैठक रद करने की बात जबरन लिखवायी

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा के आम्रपाली ऑडिटोरियम में चल रही मुजफ्फरपुर नगर निगम की बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ. सशक्त स्थाई समिति में लिये गये निर्णय को बोर्ड की बैठक में नहीं रखने पर पार्षदों ने नाराजगी दिखायी. इसके बाद मेयर सुरेश कुमार बैठक से चुपचाप निकल गये. लेकिन, आक्रोशित पार्षदों ने नगर आयुक्त […]
मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा के आम्रपाली ऑडिटोरियम में चल रही मुजफ्फरपुर नगर निगम की बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ. सशक्त स्थाई समिति में लिये गये निर्णय को बोर्ड की बैठक में नहीं रखने पर पार्षदों ने नाराजगी दिखायी. इसके बाद मेयर सुरेश कुमार बैठक से चुपचाप निकल गये. लेकिन, आक्रोशित पार्षदों ने नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन को घेर लिया. उनके साथ धक्का-मुक्की की गयी. इसके बाद नगर आयुक्त से पार्षदों की उपस्थिति पंजी पर बैठक रद्द करने की बात जबरन लिखवायी गयी. वहीं पार्षदों ने नगर आयुक्त के ऊपर रसगुल्ले भी फेंके. विरोध स्वरूप महिला पार्षदों ने उन्हें मुंह में जबरन रसगुल्ला ठूंसा.मुजफ्फरपुर नगर निगम के इतिहास में पहली बार इस तरह का हल्ला हंगामा हुआ है.
दोपहर 12:00 बजे शुरू हुई बैठक कुछ ही देर में समाप्त हो गयी. इस दौरान बकाया एरियर भुगतान को लेकर पहुंची निगम कर्मियों की विधवाओं ने भी जमकर हंगामा किया. हल्ला-हंगामे के बाद किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला. हालांकि, सीढ़ी के पास हंगामा कर रही महिला कर्मियों ने दोबारा नगर आयुक्त को घेर लिया. इस दौरान भी जमकर धक्का-मुक्की हुई. एक महिला फर्श पर नीचे गिर गयी. उसे गंभीर चोट आयी है. महिला के पैर टूटने की बात कही जा रही है. इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भरती करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




