VIDEO: जानिए क्यों महिला ने अंचल कार्यालय में सीओ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Updated at : 05 Jul 2017 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

गायघाट (मुजफ्फरपुर) : एक महिला ने अंचल कार्यालय में गायघाट के सीओ निशिकांत को दौड़ा-दौड़ा चप्पल से पीटा. इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गयी. गायघाट थाने के जाया गांव की रहनेवाली महिला ने आरोप लगाया कि राजस्व रसीद कटवाने के नाम पर सीओ निशिकांत व एक कर्मचारी के अटाेर्नी राजीव कुमार सिंह उर्फ खान […]
विज्ञापन
गायघाट (मुजफ्फरपुर) : एक महिला ने अंचल कार्यालय में गायघाट के सीओ निशिकांत को दौड़ा-दौड़ा चप्पल से पीटा. इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गयी. गायघाट थाने के जाया गांव की रहनेवाली महिला ने आरोप लगाया कि राजस्व रसीद कटवाने के नाम पर सीओ निशिकांत व एक कर्मचारी के अटाेर्नी राजीव कुमार सिंह उर्फ खान ने यौनशोषण किया.
इसके बाद भी महिला का काम नहीं हुआ, जिसके बाद उसने मंगलवार की शाम सीओ की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पूर्वी के डीएसपी मुतफिक अहमद समेत कई पदाधिकारी पहुंचे और मामले को सुलझाने का प्रयास किया. इधर,सीओ निशिकांत ने महिला के सारी बातों को बेबुनियाद बताया है. देर रात सीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे.
#WATCH Woman beat Circle Officer of Gaighat block (Muzaffarpur) over his alleged objectionable proposals for mutation of property #Bihar pic.twitter.com/8gkIUqZjGt
— ANI (@ANI) July 5, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




