शैतानों को जंजीर से बांध मिलता है इबादत का मौका

Published at :14 Jun 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
शैतानों को जंजीर से बांध मिलता है इबादत का मौका

औराई : रमजान के पाक माह में अल्लाह सभी शैतानों को जंजीर में बांध कैद कर देते हैं, ताकि नेक बंदों को खुदा की इबादत में खलल पैदा न हो. इनसान को अगर दीन-दुनिया की मुकम्मल कामयाबी हासिल करनी है, तो रमजान का महीना उनके लिए वरदान है. अपने खिताब के दौरान रामखेतारी के मौलाना […]

विज्ञापन

औराई : रमजान के पाक माह में अल्लाह सभी शैतानों को जंजीर में बांध कैद कर देते हैं, ताकि नेक बंदों को खुदा की इबादत में खलल पैदा न हो. इनसान को अगर दीन-दुनिया की मुकम्मल कामयाबी हासिल करनी है, तो रमजान का महीना उनके लिए वरदान है. अपने खिताब के दौरान रामखेतारी के मौलाना जियाउल इस्लाम ने मंगलवार को उपस्थिति रोजेदारों से यह बात कही. उन्होंने कहा कि इस माह में इनसान इबादत के जरिये अपने पिछले सभी गुनाहों की मगफिरत करवा सकता है.

अल्लाह हर सजदे को खुदा खुश होकर कबूल फरमाता है. वहीं जकात व फितरे की रकम को लेकर उन्होंने कहा की हर मालदार पर जकात व फितरे की रकम इदगाह में जाने से पहले अदा कर देना जरूरी होता है, जिससे समाज के गरीब तबके के लोग भी ईद की खुशी में बराबर के शरीक हों. उन्होंने कहा कि मालदारों को अपनी जान की सदका देने के साथ घर में जमा जेवरात की रकम का 2.5 प्रतिशत राशि निकाल कर गरीबों के बीच बांटना चाहिए. तभी कीमती जेवरात को पूरी तरह शुद्ध माना जायेगा. खिताब के अंत में उपस्थित रोजेदारों ने खुदा के दरबार में हाथ फैला कर देश व दुनिया की सलामती के लिए दुआ मांगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन