फारबिसगंज में स्कूल की छत पर मिला 13 वर्षीय बालक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

Published by :Ashish Jha
Published at :25 Sep 2023 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
फारबिसगंज में स्कूल की छत पर मिला 13 वर्षीय बालक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

सोमवार की सुबह जब विद्यालय के बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचे व विद्यालय भवन की छत पर जैसे गये, तो छत पर एक बालक का खून से लतपथ क्षत-विक्षत शव देख कर विद्यालय के बच्चों ने हल्ला करना शुरू कर दिया. इसकी जानकारी विद्यालय के एचएम सहित शिक्षकों को दी गयी.

विज्ञापन

फारबिसगंज. बथनाहा ओपी क्षेत्र की सोनापुर पंचायत अंतर्गत पथरदेवा गांव स्थित शिक्षण संस्थान मध्य विद्यालय पथरदेवा के विद्यालय भवन की छत पर सोमवार की सुबह 13 वर्षीय एक बालक का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह जब विद्यालय के बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचे व विद्यालय भवन की छत पर जैसे गये, तो छत पर एक बालक का खून से लतपथ क्षत-विक्षत शव देख कर विद्यालय के बच्चों ने हल्ला करना शुरू कर दिया. इसकी जानकारी विद्यालय के एचएम सहित शिक्षकों को दी गयी.

हेडमास्टर ने दी पुलिस को सूचना

विद्यालय के एचएम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. बालक के शव की पहचान उनके परिजनों ने बथनाहा ओपी क्षेत्र की सोनापुर पंचायत के चकोड़वा वार्ड 05 निवासी ताराचंद पासवान का 13 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार पासवान के रूप में की. लोगों का कहना है कि बालक का शव जिस प्रकार क्षत विक्षत स्थिति में खून से लथपथ पड़ा था. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि बालक की हत्या की गयी है.

Also Read: नीतीश कुमार ने किया विधानसभा प्रभारियों की टीम को भंग, अब इस फॉर्मूले से होगा गठन

शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा

इधर, घटना की जनाकारी मिलते ही बथनाहा ओपी के पुलिस पदाधिकारी सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर बरामद शव को अपने कब्जा में ले कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया व मामले की जांच में जुट गये. घटनास्थल पर विलाप कर रहे मृतक के पिता सहित अन्य परिजनों ने बताया कि 13 वर्षीय बालक मंटू कुमार पासवान रविवार को खाना खाकर घर से निकला था. उसके बाद घर नहीं आया, तो घर के लोगों ने उसे काफी खोजा. लेकिन नहीं मिला.

रविवार को थी स्कूल में छुट्टी

परिजनों को जब सोमवार की सुबह शव बरामद होने की जानकारी मिली, तो स्कूल पहुंचे. शव देखकर पहचान लिया कि उन्हीं का बेटा था. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. हालांकि, इस संदर्भ में मध्य विद्यालय पथरदेवा के प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा ने बताया कि रविवार को विद्यालय में छुट्टी थी. सोमवार को समय करीब 09 बजे विद्यालय का गेट खोलकर कार्यालय में गया व विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं जैसे ही क्लासरूम जाने के लिए सीढ़ी से ऊपर गया कि देखा की बरामदे पर खून से लथपथ एक बालक का शव पड़ा हुआ था. जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी गयी.

माता-पिता व परिजनों के चीत्कार से सबकी आंखें हुईं नम

सोमवार की सुबह बथनाहा ओपी क्षेत्र के सोनापुर पंचायत के मध्य विद्यालय पथरदेवा के विद्यालय भवन के छत पर 13 वर्षीय बालक मंटू कुमार पासवान पिता ताराचंद पासवान चकोड़वा वार्ड 05 सोनापुर बथनाहा निवासी का खून से लथपथ क्षत विक्षत शव के बरामद होने के बाद मृतक बालक के घर परिवार में मातम छा गया. मृतक के माता पिता सहित परिजनों के चीत्कार से ना केवल माहौल गमगीन हो गया बल्कि मौजूद हर लोगो की आंखे नम होती रही.

Also Read: बिहार के निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग के बच्चों की उपेक्षा, आरटीइ एक्ट के बावजूद खाली रह गयीं 42 फीसदी सीटें

हत्या के पीछे का कारण अब तक ज्ञात नहीं

बालक के क्षत विक्षत शव को देख कर व मृतक बालक के माता पिता व परिजनों के चीत्कार को देख कर मौजूद लोगों के जुबान पर बस एक ही बात थी कि आखिर इस उम्र के बालक ने किसका क्या बिगाड़ा था कि इस प्रकार से बालक की निर्मम हत्या किया. मृतक के परिजनों के मुताबिक मृतक बालक चार भाईयों में सबसे छोटा था व घर में सबका प्यारा था. घर का छोटा होने के कारण घर के सभी लोग उससे बहुत प्यार करते थे.परिजनों के मुताबिक मृतक बालक घर मे ही रहता था.

डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर की जांच

बथनाहा ओपी क्षेत्र की सोनापुर पंचायत अंतर्गत पथरदेवा गांव स्थित शिक्षण संस्थान मध्य विद्यालय पथरदेवा के विद्यालय भवन के छत पर सोमवार की सुबह 13 वर्षीय एक बालक का क्षत विक्षत शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले के जांच व घटना के उदभेदन को लेकर डॉग स्कॉयड के टीम का भी सहारा लिया.बताया जाता है कि एसएसबी 56 वीं बटालियन बथनाहा से डॉग स्कॉयड की टीम स्कॉयड डॉग लूना को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची.

तीन किमी दूर जाकर लौटा डॉग स्कॉयड का दल

डॉग स्क्वायड टीम के कांस्टेबल आदित्य निर्मोलिया, ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य ने डॉग को घटना स्थल पर ले जार कर छोड़ा जिसके बाद डॉग घटना स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर तक घूमता रहा. साथ में डॉग स्काउड की टीम में शामिल पदाधिकारीगण व बथनाहा ओपी अध्यक्ष नंद किशोर नंदन सहित अन्य कनीय पदाधिकारीगण भी दौड़ते रहे. घटना के उदभेदन व जांच के लिए पहुंचे डॉग स्कॉयड की टीम को देखने के किये लोगो की भीड़ उमड़ती दिखी.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन