Bihar: मधेपुरा में पप्पू यादव की पार्टी के छात्र नेता की हत्या, बीच सड़क पर जाप लीडर को गोलियों से किया छलनी

Bihar Crime News: मधेपुरा में जाप पार्टी के छात्र नेता को गोलियों से छलनी करके मार दिया गया. बुलेट पर सवार होकर जा रहे चौसा के जाप छात्र अध्य्क्ष अभिषेक को ताबड़तोड़ गोली मार दी. हत्या के बाद अपराधी फरार हो गये.
Bihar Crime News: मधेपुरा में पप्पू यादव की पार्टी जाप से जुड़े एक छात्र नेता की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. मृतक की पहचान चौसा के जाप छात्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू के रूप में की गयी है. पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा के समीप अपराधियो ने दिनदहाड़े गोलियों से छलनी करके उनकी हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार चौसा के जाप छात्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू चौसा थाना क्षेत्र के भटगमा स्थित अपने आवास से अपनी बुलेट से निकले थे. अभिषेक फाइनेंस कंपनी के टीएम पद पर भी कार्यरत थे और अपने काम से एसएच 58 होकर जा रहे थे. इसी बीच चौसा और पुरैनी सीमा पर पुरैनी थाना क्षेत्र के बघरा के समीप अपराधियो ने दिन के साढ़े ग्यारह बजे के आसपास ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर हत्या कर दी.
अपराधियों ने अभिषेक के पेट और कमर में गोली मारी. वहीं एक गोली सर के बीचों बीच मार दी. जिससे मौके पर ही अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू की मौत हो गई. वहीं आसपास चिमनी भट्टा पर कार्य कर रहे मजदूरों ने हंगामा किया और लोगों ने घटना की सुचना पुरैनी पुलिस को दी.
Also Read: जातीय जनगणना बिहार: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, जानिए अब आगे के लिए क्या मिला निर्देश…
गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने घटना की सूचना पुरैनी पुलिस को दिया. पुरैनी पुलिस मौके पर पहुंची और अभिषेक को अस्पताल लेकर गयी. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश जारी है. इस बाबत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुरैनी पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है. जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा. वहीं इस हत्या के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं.
(मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट)
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




