गोपालगंज में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, 21 अप्रैल को हुई थी शादी, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

Updated:
विज्ञापन
bihar crime news|

सांकेतिक फोटो

Murder for Dowry: बिहार के गोपालगंज में दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है. बता दें कि ससुराल वालों द्वारा पहले महिला की पिटाई की गई, फिर हत्या कर शव को फंदे में लटका दिए.

विज्ञापन

Murder for Dowry: बिहार के गोपालगंज में दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है. बता दें कि ससुराल वालों द्वारा पहले महिला की पिटाई की गई, फिर हत्या कर शव को फंदे में लटका दिए. उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासिनी गांव की बताई जा रही है.

मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है. जिसकी शादी तीन महीने पहले 21 अप्रैल को मंजीत कुमार गिरी से हुई थी. हत्या का आरोप मुस्कान की सास पूनम देवी और ससुर श्री किशुन गिरी पर मायके वालों द्वारा लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: नई नवेली दुल्हन पति को छोड़ प्रेमी के साथ हुई फरार, 12 जुलाई को हुई थी शादी, साथ में गहने और नकद भी ले गई…

शादी में खर्च हुए छः लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करती थी सास

रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम चंपारण के खजुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के टुनटुन गिरी की बेटी मुस्कान की शादी धूमधाम से मंजीत कुमार से हुई थी. शादी में सभी प्रकार के समान और बुलेट भी दिए गए थे. आरोप के मुताबिक मुस्कान की सास शादी में खर्च हुए 6 लाख रुपए के लिए उसको रोज प्रताड़ित करती थी.

बता दें कि मुस्कान के साथ सास-ससुर मारपीट भी करने लगे. जिसका एक वीडियो पुलिस को मिला भी है. गुरुवार की रात मुस्कान का पति जैसे हीं घर से निकला ससुरालवालों ने साजिश के तहत हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. उसके बाद घर से सभी फरार हो गए.

सास-ससुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. पुलिस इस मामले में मृतका के मायके वालों के बयान पर सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Neeraj Chopra ने Javelin Throw Final में जीता Silver, Arshad Nadeem को मिला Gold

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन