Bihar Municipal Election: नए मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों ने ली शपथ,शहर की हर क्षेत्र में विकास करने की कही बात
Bihar Municipal Election: बिहार की राजधानी पटना के हिंदी भवन सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों को शपथ दिलाई.
पटना. बिहार नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों को 13 जनवरी दिन शुक्रवार को शपथ दिलाने के लिए तिथि निर्धारित की थी. इस दिन प्रदेश के 5547 जीते हुए मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों ने शपथ ली. कई जिलों में शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था. बिहार की राजधानी पटना के हिंदी भवन सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों को शपथ दिलाई. वहीं पूर्णिया, कटिहार और नवादा में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई. वहीं, इस दौरान सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि काफी खुश दिख रहे थे.
बिहार की राजधानी पटना के हिंदी भवन सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने शपथ दिलाई. कार्यक्रम स्थल के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू थी. वहीं पूर्णिया समाहरणालय स्थित सभागार में नगर निगम चुनाव में जीते मेयर, डिप्टी मेयर और सभी 46 पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया गया. पूर्णिया के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने सभी 46 वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई. कटिहार में नगर निकाय चुनाव के बाद जीते 47 पार्षदों को प्रभारी जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने शपथ दिलाई.
Also Read: बिहार में उपेन्द्र कुशवाहा के शोक संदेश पर सियासी हलचल तेज, जानें किन नेताओं की तरफ किया इशारा
पटना की मेयर सीता साहू ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. उनके बाद डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी ने शपथ ली. वहीं पूर्णिया में डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के बाद मेयर विभा कुमारी ने बताया कि आज औपचारिक तौर पर शपथ ली हूं, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान ही हमने जनता के बीच शपथ ले लिया था. आने वाला पांच साल पूर्णिया के लिए बेहद खास होगा. इधर, कटिहार के मेयर पद पर उषा, उप मेयर पद पर मंजूर खान को शपथ दिलाई गई. इसके साथ ही कुल 45 वार्ड पार्षदों को भी शपथ ग्रहण करवाया गया. शपथ ग्रहण करने के बाद मेयर उषा अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के लिए विशेष कार्य करूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










