ePaper

दो साल में भी लैब नहीं बैठा सका नगर निगम, भगवान भरोसे है भागलपुर में पानी की जांच

Updated at : 13 Feb 2021 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
दो साल में भी लैब नहीं बैठा सका नगर निगम, भगवान भरोसे है भागलपुर में पानी की जांच

पूर्व में जलापूर्ति योजना को देखने वाली कंपनी द्वारा वाटर वर्क्स स्थित लैब में पानी की जांच की जाती थी, लेकिन वर्तमान में यह जांच नहीं की जा रही है.

विज्ञापन

भागलपुर. निगम की जलापूर्ति व्यवस्था भगवान भरोसे है. निगम के 51 वार्डों के लगभग 60 बोरिंग के पानी की जांच होनी चाहिए.

मात्र वाटर वर्क्स परिसर में होने वाले पानी की सप्लाइ के पहले पानी का एक बार ही सैंपल लिया जाता है. इसे जांच के लिए पीएचइडी के लैब में भेजा जाता है, जबकि नियमानुसार दो बार पानी की जांच होनी चाहिए.

पूर्व में जलापूर्ति योजना को देखने वाली कंपनी द्वारा वाटर वर्क्स स्थित लैब में पानी की जांच की जाती थी, लेकिन वर्तमान में यह जांच नहीं की जा रही है.

जब एजेंसी से जलापूर्ति व्यवस्था निगम ने ली थी, तो लैब वाटर वर्क्स परिसर में स्थापित करने की बात की गयी थी, लेकिन दो साल के बाद भी लैब की स्थापना नहीं हुई थी.

जलकल शाखा के सहायक जलकल अधीक्षक कृष्णा प्रसाद ने बताया कि निगम ने पीएचइडी को कई बार पत्र लिखा. पत्र में लैब स्थापित करने के लिये कई जानकारी मांगी गयी, लेकिन पत्र का जवाब अब तक नहीं मिला.

पिपली धाम घाट : पानी में आ रहा है झाग

पिपली धाम घाट के पास का पानी काफी मटमैला है. आलम है कि चैनल के पास पाइप से पानी मिट्टी के बने चैनल में गिर रहा है, पानी के साथ झाग भी आ रहा है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन