हर पंचायत में बनेगा जिम, सांसद फंड से युवाओं के लिए बड़ी तैयारी में मंत्री जुटे ललन सिंह

Updated:
विज्ञापन
हर पंचायत में बनेगा जिम, सांसद फंड से युवाओं के लिए बड़ी तैयारी में मंत्री जुटे ललन सिंह

Munger News:मुंगेर संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने घोषणा की है कि सांसद फंड से संसदीय क्षेत्र के हर पंचायत में एक-एक जिम स्थापित किया जाएगा. इसके साथ ही युवाओं के लिए खेलकूद की बेहतर व्यवस्था भी की जाएगी.

विज्ञापन

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट :

मुंगेर संसदीय क्षेत्र की सभी पंचायतों में जिम लगेगा. यह बात मुंगेर के केंद्रीय मंत्री ललन ने कही है. शनिवार रात मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों में जिम की सुविधा उपलब्ध होने से युवा अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकेंगे. साथ ही विभिन्न सरकारी और सैन्य नियुक्तियों की तैयारी में भी उन्हें फायदा मिलेगा.

युवाओं को फिट बनाने के साथ रोजगार तैयारी पर जोर

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है. खासकर सेना. पुलिस और अन्य विभागों की भर्ती में शारीरिक दक्षता अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में पंचायत स्तर पर जिम बनने से ग्रामीण युवाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.उन्होंने कहा कि अभी गांवों के युवाओं को जिम की सुविधा के लिए शहरों का रुख करना पड़ता है. लेकिन पंचायतों में जिम बनने से स्थानीय स्तर पर ही अभ्यास और फिटनेस की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. इससे युवाओं में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी.

मुंगेर की ऐतिहासिक धरोहरों को सजाने-संवारने की बात

एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंगेर की ऐतिहासिक और पुरानी धरोहरों को भी संरक्षित और विकसित किया जाएगा. उनका कहना था कि आने वाली पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि मुंगेर की पहचान क्या है और यहां की ऐतिहासिक विरासत कितनी समृद्ध रही है.उन्होंने कहा कि धरोहरों को सजाने-संवारने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और बाहर से आने वाले लोग मुंगेर के इतिहास और संस्कृति को बेहतर तरीके से जान सकेंगे.

युवाओं और विकास दोनों पर सरकार का फोकस

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंचायत स्तर पर जिम स्थापित करने की घोषणा युवाओं को जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. ग्रामीण इलाकों में खेल और फिटनेस सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी.अब लोगों की नजर इस बात पर है कि यह योजना जमीन पर कब तक उतरती है और पंचायतों में जिम निर्माण की प्रक्रिया कितनी तेजी से शुरू होती है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन